Ration Card Apply 2026: साइबर कैफे और ब्लॉक से नया राशन कार्ड कैसे बनवाएं? जानें पूरी Secret Process

Ration Card Apply 2026 में राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कैसे करें, दस्तावेज क्या लग रहे हैं , Step क्या-क्या है और SDM स्तर तक की Verification की प्रक्रिया क्या होती है ?

अगर आप 2026 में नया Ration Card बनवाने या अपने परिवार का New Ration Card में नाम जुड़वाने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए हम यहां पर सभी प्रकार के Required Document और क्या-क्या आपको Step Follow करने पड़ेंगे कहां पर Document को जमा करना पड़ेगा यह सारी बातें हम यहां पर आपको बताएंगे |

यह जानकारी कहीं से भी छपी नहीं गई है बल्कि यह अपने Experience के अनुसार Cyber Cafe Operator होने के बावजूद हम Panchayat Sachiv और प्रखंड आपूर्ति पर अधिकारी MO और अनुमंडल पदाधिकारी SDM के कार्यकाल के व्यावहारिक कार्य अनुभव के कारण हम उनसे यह बात करने के बाद यह तैयार किए हैं कि क्या-क्या स्टेप फॉलो करना पड़ेगा |

Ration Card Apply 2026

Ration Card Apply 2026 के आवेदन मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं

  1. Online Process :- ऑनलाइन माध्यम से Ration Card के लिए राज्य के आधिकारिक वेबसाइट SMART PDS 2.0 ( पहले पुराने वेबसाइट पे हुआ करता था RCMS Portal या Jan Parichay, Meri Pahchan) पर Login करके और वहां से Apply किया जाता है |
  2. Offline Process :- ऑफलाइन के माध्यम से आपको अपने वार्ड सदस्य, पंचायत भवन, प्रखंड स्थित RTPS काउंटर, अनुमंडल कार्यालय SDM या पंचायत स्तर के विशेष शिविरों के जरिए किया जाता है |

सबसे पहले जान लेते हैं कि इसमें लगने वाले आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं क्योंकि इसको आपको जब भी फॉर्म को ऑनलाइन कीजिएगा या ऑफलाइन जाकर RTPS काउंटर पर दीजिएगा या पंचायत स्तर के विशेष शिविरों में लगता है वहां पर दीजिएगा तो सबसे पहले यह डॉक्यूमेंट आपसे मांगे जाएंगे |

Ration card online apply 2026 Required Documents

  1. आपको अपना नया राशन कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आपके पास “फार्म क” होना चाहिए |
  2. अगर नाम जुडवाना, कटवाना या फिर अपडेट करना है तो इसके लिए आपके पास “फार्म ख” होना चाहिए |
  3. परिवार के सभी सदस्यों के एक साथ पासपोर्ट साइज फोटो में होना चाहिए |
  4. आधार कार्ड सभी परिवार के सदस्यों का वह भी Updated होना चाहिए |
  5. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र और सभी एक साल के अंदर होना चाहिए और यह परिवार के मुखिया के सदस्य के नाम से होना चाहिए |
  6. बैंक का पासबुक जिसमें की Account Number और IFSC Code साफ-साफ दिखे, यह महिला के मुखिया के नाम से होना चाहिए |
  7. दिव्यगता प्रमाण पत्र अगर आपके घर में कोई दिव्यांग है जिसका 40% से ऊपर दिव्यगता प्रतिशत है उनको किसी स्पेशल कैटिगरी के अनुसार उनका राशन कार्ड जल्दी जनरेट किया जाता है (आपके पास दिव्यगता प्रमाण पत्र हो UDID CARD तो उसको भी प्रिंट आउट करके लगा दीजिएगा |)
  8. मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Ration Card Apply 2026

अभी के समय में जो कि अगस्त, सितंबर का महीना चल रहा है इस महीने में हम अभी देख रहे हैं कि अभी ऑनलाइन पोर्टल को चालू नहीं किया गया है अभी केवल और केवल ऑफलाइन ही फॉर्म लिया जा रहा है तो हम सबसे पहले प्रक्रिया आपको ऑफलाइन फॉर्म कैसे जमा करना है इसके बारे में हम बताएंगे स्टेप बाय स्टेप

Ration card Offline apply 2026 on RTPS/ Panchayat Counter

सबसे पहले आपको जितने भी Document हमने ऊपर बताया है सभी डॉक्यूमेंट को तैयार करके एक-एक कॉपी को Zerox कर ले फॉर्म को अच्छी तरह से भर ले अगर आपको भरने नहीं आता है तो किसी पंचायत सचिव या कार्यपालक सहायक के द्वारा उसे फॉर्म को भरवा ले अच्छी तरह से या फिर वार्ड सदस्य भी भर सकते हैं |

  1. उस फॉर्म के ऊपर आपको पारिवारिक फोटो को लगा देना है
  2. सभी फॉर्म को अच्छी तरह से भर करके जिस भी दिन आपके पंचायत में कैंप लग रहा है यह पता आपको कैसे चलेगा इसके लिए आप अपने वार्ड सदस्य या फिर पंचायत सचिव से पूछ सकते हैं
  3. उस शिविर में आपको जाकर के सारे डॉक्यूमेंट को एक साथ अटैच करके और जमा कर देना है
  4. वहां पर आपका फॉर्म को कार्यपालक सहायक अपने आईडी से ऑनलाइन करके आपको एक रिसिविंग देंगे
  5. उस Receiving को आपको रखना है और 30 दिन के अंदर आपको स्टेटस चेक करना है
  6. आपका राशन कार्ड बन जाएगा ऑफलाइन का सिर्फ इतना ही प्रक्रिया है |

अब चलिए हम आपको बताते हैं ऑनलाइन का प्रोसेस जो कि अभी स्टार्ट नहीं है लेकिन एक से दो महीने के अंदर स्टार्ट हो जाएगा ऑनलाइन में आपको क्या करना है |

Ration card online apply bihar 2026 Step By Step Process

यह का आपके नजदीकी साइबर कैफे से या खुद से भी कर सकते है

  1. सबसे पहले आपको अपने आधिकारिक वेबसाइट SMART PDS 2.0 पर जाना है |
  2. उसके बाद आपको Citizen Login > Login with Aadhar OTP के विकल्प पर क्लिक करना है
  3. अब आप Aadhar Number डालकर Generate OTP कर कीजिये |
  4. फिर आपको आपके आधार वाले नंबर पे OTP गया होगा उसको डालकर Verify and Login पे क्लिक कीजिये
  5. उसके बाद Apply New Ration Card पे क्लिक करना है फिर Proceed पे क्लिक करना है
  6. New Ration Card Application खुल जायेगा जिसमे आपको सब डिटेल्स (नाम, पिता/ पति के नाम , माँ का नाम, लिंग , DOB , age , मरितल स्टेटस , आधार नंबर , फ़ोन नंबर डालकर वेरीफाई करना है ऊपर में – फॅमिली फोटो अपलोड करना है )
  7. अब Occupation Details भरना है |
  8. Address Details, Add Additional Member, Bank Details भरना है ,
  9. सभी सदस्यों का Aadhar Card, निवास, आय और जाति प्रमाण पत्र तथा बैंक के पासबुक और दिव्यंका प्रमाण पत्र को एक सिंगल PDF में बना करके अपलोड करना है
  10. फिर Preview देखकर Final Submition पे Click करना है
  11. आपको एक Receiving Generate हो जाएगी जहां पर आपके पास एक Reciept वाली रसीद का प्रिंट निकाल करके रख लेना है
Ration Card Apply 2026
Ration Card Apply 2026

Note – एक ध्यान देने वाली बात यहां पर है कि नियम के अनुसार अगर आपने नया राशन कार्ड अप्लाई किया है या फिर नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया है तो आपको उसकी 30 दिनों के भीतर सबमिट करना अनिवार्य होता है नहीं तो जो भी अपने वहां पर भरा है वह सारे डेटा ऑटोमेटिक डिलीट हो जाते हैं

Ration Card Apply 2026

Cyber Cafe से लेकर SDM तक की Verification Process

अब हम आपको बताते हैं की Cyber Cafe से लेकर SDM तक की Verification Process कैसी होती है

  • सबसे पहले आप ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन को जमा करते हैं ऑनलाइन में आप साइबर कैफे वाले को जमा करते हैं और ऑफलाइन में आप RTPS Counter या फिर पंचायत सचिव या पंचायत भवन में जो शिविर लगता है वहां पर जमा करते हैं
  • उसके बाद पंचायत सचिव और विकास मित्र के द्वारा आपके आवेदन की सत्यापन करने के लिए पंचायत स्तर के अधिकारी के पास जाता है और वह आपके घर जाकर आपकी आर्थिक स्थिति और पात्रता की जांच करते हैं उसके बाद वह अपने आवेदन को अगले प्रक्रिया यानी प्रखंड आपूर्ति MO अधिकारी को जांच करने के लिए भेजते हैं
  • वहां पर जांच रिपोर्ट के अनुसार आवेदन की सभी Details को चेक करके आगे की अनुसंधित रिपोर्ट भेज दिया जाता है और वहां पर जांच करने के बाद अनुमंडल अधिकारी SDO के पास जाता है
  • अनुमण्डल अधिकारी SDO का स्वीकृति मिलने के बाद डिजिटल राशन कार्ड, पोर्टल पर जारी किया जाता है
  • आप कहीं से भी डाउनलोड की कर सकते हैं
  • जब राशन कार्ड का डिजिटल पोर्टल पर जारी कर दिया जाता है तो आप जिस नंबर से ऑनलाइन किए होते हैं उसे नंबर पर आपके पास एक मैसेज आ जाता है यह Your Ration Card Generated Successfully करके आपके पास मैसेज आ जाता है
Ration Card Apply 2026

आवेदन रिजेक्ट हो गया क्यों, तो अब क्या करे |

बहुत लोगों का एक Question था की फॉर्म हमने अप्लाई किया है ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से जैसे भी अपने अप्लाई किया लेकिन हमारा आवेदन रिजेक्ट हो गया है क्यों रिजेक्ट हुआ है इसके बारे में हम जानते हैं

  1. सबसे पहले नाम की Spelling Mismatch है ,अगर आपके आधार कार्ड पर नाम कुछ और है और बैंक के पासबुक और आय प्रमाण पत्र या जाति प्रमाण पत्र या निवास प्रमाण पत्र पर भी आपका नाम थोड़ा सा भी Difrent होगा | एक शब्द का भी तो आपके आवेदन को रिजेक्ट किया जा सकता है |
  2. अगर अपलोड की गई PDF या फिर JPEG File अगर दुधला हो या बिल्कुल साफ नहीं हो तो भी आवेदन को रिजेक्ट किया जा सकता है |
  3. आय का सीमा का मतलब अगर आप महीने के 10,000 से ज्यादा कमाते हैं जिनको जांच में अगर वह पता चल गया या फिर आय प्रमाण पत्र पर आपका 1 लाख से ऊपर का आय प्रमाण पत्र बना हुआ है तो आपके आवेदन को निरस्त किया जा सकता है |
Ration Card Apply 2026
Ration Card Apply 2026
Ration Card Apply 2026

अब हम कुछ क्वेश्चन के बारे में जानते हैं जैसे Ration Card Apply 2026

FAQ

Q1. नया राशन कार्ड को बनने में कितने दिन का समय लगता है ?

Offline या Online आवेदन करने के बाद पंचायत स्तर पर वेरिफिकेशन और SDM कार्यालय तक अंतिम मजदूरी मजदूरी मिलने तक औसतन 30 से 45 दिन का समय लगता है |

Q2. 2026 में राशन कार्ड की स्थिति या स्टेटस हम ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं ?

राशन कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए आपको ऑनलाइन EPDS से RCMS के पोर्टल पर जाना होगा वहां पर आपको Track Application Status का एक Option दिया रहता है जिस पर आपको क्लिक करके अपना आवेदन का Refrence Number / Acknologement Number डालना होगा, तो आपकी स्क्रीन पर आपकी आवेदन की वर्तमान स्थिति आ जाती है जैसे कि Pending For Panchayat, Pending For MO, Pending for SDM, Processed by SDM

Q3. राशन कार्ड में नए सदस्य या बच्चों का नाम कैसे जोड़े ?

राशन कार्ड में नए बच्चे या फिर नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन और ऑफलाइन आवेदन दोनों के दोनों से हो सकता है ऑनलाइन आवेदन करने का प्रोसेस हमने ऊपर समझाया है आपको शॉर्ट में यहां पर हम बता देते हैं कि आपको ऑनलाइन SMART EPDS 2.0 के द्वारा कर सकते हैं और ऑफलाइन आपको पंचायत सचिव या पंचायत में जब सिविर लगता है या फिर RTPS Counter के जरिए अब Offline आवेदन कर सकते हैं |

Q4. यदि राशन कार्ड का आवेदन रिजेक्ट हो जाता है तो हम क्या करें

राशन का रिजेक्ट होना एक आम बात है क्योंकि कुछ गड़बड़ी के कारण राशन कार्ड का रिजेक्ट हो जाता है तो आप रिजेक्ट होने का मुख्य कारण को जानिए अपने RTPS Counter के पास जाकर के हमारा आवेदन क्यों रिजेक्ट हुआ है और उसे समस्या को सुधार करके आप फिर से दोबारा नया आवेदन जमा कर सकते हैं और इस बार आपका राशन कार्ड जरूर बन जाएगा |

Q5. क्या एक ही परिवार के दो अलग-अलग राशन कार्ड बन सकते हैं ?

नही, एक ही परिवार के दो अलग-अलग राशन कार्ड कभी नहीं बन सकते हैं ?

Q6. हमारा राशन कार्ड बन चुका है तो हम उसको कैसे डाउनलोड करेंगे ?

Ration Card Apply 2026

आवेदन अगर आपका Approved हो चुका है RC Details RC Online पर जाकर के अपने Ration Card Number या Aadhar Number डाल करके Digital Ration Card को Download कर सकते हैं |

Leave a Comment